उस दौर ए हैवानियत से
चला एक सवाल है,
CAA के नाम कत्ल ए आम है करना
उनका जिन्होंने मंदिर वहां है बनाना।
इस दौर के हैवानों का
सच बयां करना है,
बस्ती क्या, मोहल्ला भी जलाना है
अपनी रोटियों को जो उन्होंने सेकना है।
इस दौर के संजय से उम्मीद ही क्या,
जब बाघबां ही बन जाए बाग़ ए दूत।
कलम और दवात को कोसें क्या
कोई भगवा, तो कोई हरा रंग देता पोत।
इस दौर ए सियासत की
हक़ीक़त उसने जानी है,
जिस आंख ने शाहरुख में शाहरुख
और मिश्रा में मिश्रा देखी है।