Friday, April 18, 2014

छात्र शाला।

A brilliant poetry by Aditya Sharma, a popular poet at many a hasya kavi sammelans. We had recorded this from Doordarshan. I couldn't recollect much of it but my brother had mugged it all up to perfection. Proof read and corrected by him, sharing the brilliant humor below.

मैं नहीं डरता प्रलय से मौत या तूफ़ान से
कांपती है रूह मेरी पर सदा इम्तेहान से।

इस भयानक भूत को किसने किया इजाद था
वो आदमी था या किसी शैतान की औलाद था।

पाठ पढना याद कर्ना याद कर्के सोच्ना
सोच् कर लिख्ना उसे, लिख्कर उसे फिर सोच्ना

टायें टा टा टायें टा टा, रोज़ रटता हू प्रभु
पुस्तकों के रात दिन पन्ने पलटता हूँ प्रभु

भाग्य मैं लेकिन न जाने कौनसा अभिशाप है
रात को रटता सुबह मैदान मिलता साफ़ है।

पी गयी इङ्ग्लिश हमरे खोपङीह के खुन को
मैन नही समझ पाया इस बेतुके मज्मुन को

क्या करु हर शब्द के स्पेल्लिङ्ग सताते है मुझे
स्वप्न मे भी कीट्स, शेल्लि दीख जाते है मुझे

फुल होन चाह्ता था फ़ूल मुझ्को कर दिया
जिन्दगी भर लिख न पाया मै Czechoslovakia !

अंक के अतिरिक्त मुझको और कुछ भाता नहीं
क्या करूं लेकिन गुणा करना मुझे आता नाहीं।

अकल अलजेब्रा हमारी जयेगो जड़ से पछा
तीन में से छेह गए और क्या बाकी बचा।

नाश हो इतिहास का सनके समंदर बह गए
मर गए वोह लोग रोने के लिए हम रह गए।

शाहजहाँ, बाबर, हुमायूँ और अक्बर आप था
कौन था बेटा न जाने कौन किसका बाप था।

था भूगोल मैं गत वर्ष प्रश्न गोल है कैसी धरा
और मैंने एक पल में लिख दिया उत्तर खरा

गोल है पूरी, कचोरी, पूप पापड़ गोल है
गोल रसगुल्ला, जलेबी, गोल लड्डू गोल है,

गोलगप्पा गोल है मुह भी हमारा गोल है
इस लिए हे मास्टरजी यह धरा भी गोल है।

झूम उठे मास्टरजी इस अनोखे ज्ञान से
और परछॆ पर लिख दिय येह उन्होने शान से

ठीक है बेटा हमारी लेखनी भी गोल है !
गोल हैन दावत नम्बर भी तुम्हारा गोल है !

क्या करू हिंदी मज़ा इसमें मुझे अता नहीं
लाख सर झंझोडता हूँ कुछ समझ पाता नहीं।

गद्य हो या पद्य दोनों काल हैं मेरे लिए
यह व्याक्रण सबसे बड़ा जंजाल है मेरे लिए।

हाय हिंदी की जगह मैं आज हिन्दा लिख गया
भैंस को पशु की जगह मैं तो परिंदा लिख गया।

राम रामो राम रामो हाय प्यारी संस्क्रितम
मर गया मैं तुम न आये रचा गचा काचू मरम

अंडमंडम रंन्डखंडम रंडमं छठा चटम
चट रोटी पट डालम चट पट सफा चटम।

ज्यों परीक्षा का समय त्यों निकट आने लगा
पुस्तकों मैं एक एक बस तू ही नज़र आने लगा

छोड़ कर सारे सहारे आ गया हूँ द्वार पर
मार घुसा लाथ थप्पड़ किन्तु बेडा पार कर

थे सुदामा भी हमारे, हमारे पूर्वजों के पिता
मेरे पितामा के पितामा के पितामा के पिता।

हे दयामयी हर तरह से मैं दया का पात्र हूँ
नाम है आदित्य मेरा  बारवीं का छात्र हूँ।

(Aditya Sharma)

No comments:

Post a Comment